वारासिवनी: नगर पालिका में जनसुनवाई शुरू, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, लापरवाही पर सख्त चेतावनी और कर्मचारी को फटकार
नगर पालिका में साप्ताहिक जनसुनवाई का शुभारंभ पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल व अध्यक्ष सरिता दांदरे की उपस्थिति में हुआ। पहले दिन 12-13 नागरिक सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट व सड़क समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। लापरवाही पर सख्ती की चेतावनी दी गई। हर मंगलवार जनसुनवाई से समस्याओं के शीघ्र निराकरण पर जोर रहेगा।