Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री
udaybhartinwd
नवादा: पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया | Hisua Times
Nawada, Nawada
| Jun 5, 2026
MORE NEWS
धान रोपणी की मजदूरी मांगने गई महिला से आरोपी ने बंद कमरे में की दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
Nawada, Nawada | Aug 12, 2026
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नवादा, माननीय प्रभारी मंत्री के नेतृत्व में निकली “हर घर तिरंगा यात्रा”। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने तथा आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को नवादा में “हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 2026” का आयोजन किया गया। डॉ० संतोष कुमार सुमन, माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, नवादा जिला एवं जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश के संयुक्त नेतृत्व में जिला अतिथि गृह, नवादा से भव्य तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। तिरंगा यात्रा जिला अतिथि गृह से प्रारंभ होकर अम्बेदकर पार्क (कलेक्ट्रेट गेट) तक पहुँची। तिरंगा यात्रा में जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, युवा, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, स्काउट एवं गाइड, जीविका दीदियां, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों ने राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री ने जिलेवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात अम्बेदकर पार्क परिसर में स्थापित भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माननीय प्रभारी मंत्री, जिला पदाधिकारी सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 12, 2026
जिले के सभी प्रखंडों में निकाली गई “हर घर तिरंगा यात्रा”। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने तथा आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी, श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार नवादा जिले के सभी प्रखंडों में “हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम 2026” का आयोजन किया गया। जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों से प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में संबंधित प्रखंडों के पदाधिकारी एवं कर्मी, जनप्रतिनिधिगण, जीविका दीदियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, युवा, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, स्काउट एवं गाइड, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति से जुड़े नारों के साथ राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। विभिन्न प्रखंडों में निकाली गई यात्राओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में भी “हर घर तिरंगा” अभियान के प्रति जागरूकता एवं उत्साह का वातावरण निर्मित किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजनों को अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा तिरंगे की गरिमा एवं सम्मान का पूरा ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। प्रखंडों में आयोजित तिरंगा यात्राओं में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता ने “हर घर तिरंगा” अभियान को जनभागीदारी का व्यापक स्वरूप प्रदान किया। विभिन्न प्रखंडों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना के साथ लोगों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ यात्रा में सहभागिता की। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 में “हर घर तिरंगा” अभियान का आयोजन 09 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य देशवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना तथा जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति एवं नागरिक सहभागिता की भावना को व्यापक स्वरूप प्रदान करना है। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 12, 2026
हाथों में तिरंगा और जुबां पर वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों के साथ नवादा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
Nawada, Nawada | Aug 12, 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ रवाना। आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, नवादा, डॉ. संतोष कुमार सुमन एवं जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, नवादा द्वारा बताया गया कि जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजनों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूक करेगा। साथ ही, लोगों को अपने आवासीय भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा योजना के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना, घरों की बिजली आवश्यकता को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा करना तथा उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी लाना है। रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने से उपभोक्ता अपनी बिजली की आवश्यकता का एक बड़ा हिस्सा स्वयं पूरा कर सकते हैं तथा बिजली बिल को न्यूनतम अथवा शून्य तक लाने में सक्षम हो सकते हैं। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करें और स्वच्छ, हरित एवं किफायती ऊर्जा को अपनाएं। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय-सीमा मार्च 2027 तक है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला परिषद अध्यक्ष सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 12, 2026
नवादा: पढ़ेगा इंडिया तभी बढ़ेगा इंडिया | Hisua Times - Nawada News