मंझनपुर: डेढ़ावल गांव स्थित मकान से ₹10 हजार नकदी समेत लाखों के जेवरात हुए चोरी, पुलिस को दी गई तहरीर
पश्चिम सरीरा थाना क्षेत्र के डेढ़ावल गांव निवासी राकेश सिंह अपने परिवार के साथ सोने के लिए छत पर गया हुआ था। राकेश के अनुसार करीब 2 बजे रात चोरों ने दरवाजे के बगल ने नकब लगा कर दरवाजा खोला और घर के अंदर घुसे।घर में रक्खा बड़ा बाक्स खोल कर उसमे रखा सोने,चांदी के जेवरात समेत 10 हजार रुपए नकद पर कर दिया। सुबह घर के लोग जगे तो घर का नजारा देख सन्न रह गए।