मंझनपुर: राजा भैया ने विनोद सोनकर को समर्थन से किया इंकार कौशाम्बी मे जनसत्ता दल के लोग पुष्पेंद्र सरोज को करेंगे समर्थन
मंगलवार रात जनसत्ता दल के युवजन सभा के जिला अध्यक्ष अश्वनी सिंह कौशांबी पहुंचे थे।पत्रकारों ने उनसे पार्टी के समर्थन पर सवाल किया तो अश्वनी सिंह ने बताया सपा व भाजपा के लोग राजा भैया पास समर्थन के लिए गए थे जिस पर उनको इंकार हो गया है।अश्वनी सिंह ने कहा कि पार्टी किसी का समर्थन नहीं कर रही लेकिन कौशांबी में जनसत्ता दल के लोग पुष्पेंद्र सरोज को समर्थन करेंगे।