मंझनपुर: पश्चिम शरीरा कस्बे में सवारी बैठाने को लेकर टैक्सी व ई-रिक्शा चालकों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
कौशाम्बी जिले के पश्चिम शरीरा कस्बे में सवारी बैठाने को लेकर टैक्सी व ई-रिक्शा चालकों में जमकर मारपीट हो गई है। बताया जा रहा है कि , सवारी बैठाने को लेकर एक दूसरे को पहले गाली गलौज किया। और इसके बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।