मंझनपुर: टेंगाई चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरकर युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार युवक किसी काम से मंझनपुर गया हुआ था लौटते समय हादसा हुआ है। घायल को एम्बुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।