मंझनपुर: डक शरीरा गांव में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव मां की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज
कौशाम्बी जिले के महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के डक शरीरा गांव में विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। है जानकारी होते ही मृतका की मां व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, वहीं मां ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।