सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गार्ड सुपरवाइजर पर चाकू से हमला
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में रविवार-सोमवार दरमियानी देर रात 3 बजे गार्ड सुपरवाइजर अमोल यादव पर चाकू से हमला कर दिया गया। वे गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। चार युवक शराब के नशे में वार्ड में घुसने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें रोकने पर विवाद हुआ। कुछ देर बाद लौटकर आरोपियों ने हमला किया। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।