सागर नगर: रंग महल में किन्नरों की महापंचायत, धर्म परिवर्तन के आरोपों को बताया निराधार, किन्नर गुरु के समर्थन में SP को ज्ञापन
किन्नर रानी ठाकुर द्वारा किन्नर गुरु किरण नायक पर लगाए गए धर्म परिवर्तन,गौमांस और फंडिंग से जुड़े आरोपों के विरोध में सोमवार दोपहर 12 इतवारी टोरी स्थित रंगमहल में किन्नरों की महापंचायत हुई। इसमें सागर सहित अन्य जिलों के किन्नर शामिल हुए। किन्नर गुरु ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निराधार बताया।इसके बाद किन्नर समाज ने दोपहर 2 बजे एसपी को ज्ञापन दिया।