बरेली: मोहल्ला इस्लामनगर की रहने वाली एक महिला के साथ सगे भाइयों ने की घर दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी
बहेड़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर की रहने वाली समा उर्फ सबीना ने एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर बताया पीड़िता एक विधवा महिला है पीड़िता का आरोप है कि उसके सगे भाइयों ने उसके साथ मकान दिलवाने को लेकर 22 लाख की ठगी कर ली जिसकी शिकायत उसने कई बार थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की पीड़िता ने आज एसएसपी से शिकायत की है