बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के बिहारमान नगला के रहने वाले युवक ने दबंगों पर लगाया रंगदारी मांगने का आरोप
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के बिहारमान नगला के रहने वाले युवक ने दबंगों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत कई बार थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी बरेली तत्काल थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।