बरेली: बरेली गोलीकांड के मुख्य आरोपी राणा जाएगा जेल, पूर्व विधायक से होगी पूछताछ अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
शनिवार को पीलीभीत बाईपास पर हुई गोलीबारी के मास्टर माइंड राजीव राणा को आज जेल भेजा जाएगा। जेल भेजने के बाद कस्टडी में लेकर पुलिस उससे पूछताछ करेगी। इस मामले में एफआईआर में नामजद भाजपा के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल से भी पूछताछ होगी। पुलिस के साथ ही बीडीए और प्रशासन के अफसर राणा और उसके सहयोगियों की सम्पत्ति की डिटेल निकालने में