बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर के रहने वाले व्यक्ति ने भू माफियाओं पर लगाया गायों को चोरी करने का आरोप
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर के रहने वाले व्यक्ति ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर प्रार्थना पत्र दिया है। उसने भू माफियाओं पर गौशाला से गे चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से कई बार की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने थाना पुलिस को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।