बरेली: जगतपुर में जलभराव से परेशान लोगों ने नगरायुक्त को घेरा, कहा: नहीं बनी सड़क और नाली
जलभराव की समस्या को देखते हुए आज नगर निगम के वार्ड जगतपुर के लोगों ने महिलाओं के साथ नगरायुक्त निधि गुप्ता वत्स का घेराव किया। नगरायुक्त से मिलकर उन्होंने सड़क और नाली बनवाने की मांग की। पार्षद चंद्रपाल ने बताया कि लंबे समय से वार्ड की सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन इस समस्या को कोई समाधान न