बदायूं: अलापुर कस्बे के पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, एक युवक हुआ घायल
Budaun, Budaun | Dec 16, 2024 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के अलापुर कस्बे के पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई रिक्शा में बैठे 35 वर्षीय जमालुद्दीन पुत्र जलालुद्दीन निवासी खरखोली बुजुर्ग गांव थाना अलापुर घायल गए। घायल जमालुद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।