बदायूं: रोडवेज बस स्टैंड पर मिले जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Budaun, Budaun | Dec 16, 2024 बदायूं के थाना हजरतपुर क्षेत्र के चितरी गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सत्यवीर पुत्र सियाराम दिल्ली से रोडवेज बस से लौट रहे थे। कि रास्ते में जहर खुरानी का शिकार हो गए। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। कि रोडवेज चौकी के पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।