मुरैना नगर: मुरैना सिटी डिस्पेंसरी में टीवी मुक्त भारत कैंप का आयोजन, मरीजों को उपचार, मास्क और पोषण सामग्री मिली
मुरैना सिटी डिस्पेंसरी महामाया मंदिर के सामने म.प्र शासन के टीवी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत टीवी मरीजों के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। डॉ.धर्मेंद्र गुप्ता ने मरीजों को टीवी से बचाव,नियमित दवा और उपचार की जानकारी दी।मरीजों को निशुल्क दवाइयां व मास्क वितरित किए गए।समाजसेवियों ने दलिया और चने बांटकर मरीजों को पौष्टिक आहार व समय पर दवा लेने के लिए प्रेरित किया।