सहजनवा: सहजनवां में दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ अभियान में की कार्रवाई
गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना सहजनवां में दर्ज मुकदमे के आधार पर नेवास पोस्ट डुमरी निवासी हरिशंकर, शोभा और पिंकी को गिरफ्तार किया गया। तीनों पर दहेज हत्या से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।