सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिलगांव टीला में खेत में मूंग की फसल की सिंचाई कर रहे किसान को जहरीले कीड़े ने काटा, गंभीर
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र की ग्राम बिलगांव टीला में स्थित खेत में मूंग की फसल की सिंचाई कर रहे 28 वर्षीय युवा किसान को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।