झींकपानी: झींकपानी, बड़ा जामदा में रेलवे नौकरी के नाम पर 40 महिला श्रमिकों से लाखों की ठगी, शिकायत दर्ज
बड़ा जामदा मे रेलवे साइडिंग मे दैनिक मजदूरी मे काम करने वाली महिलाओ को उन्ही के यूनियन के नेता द्वारा लाखो का ठगी करने का मामला प्रकाश मे आया है, भारतीय रेलवे मानदेय श्रमिक यूनियन के नेता चंदन बॉयपाई और मनोरंजन बेहरा ने महिलाओ से 1500रूपये से 50हजार रूपये तक की वसूली कर बडा जामदा से फरार हो जाने एवं फोन बंद रहने से परेशान महिलाओ ने ओ पी मे लिखित शिकायत की है