बस्ती । कानून गो अशरफी लाल को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा
भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई, टीम कर रही पूछताछ
बस्ती-एंटी करप्शन टीम ने बस्ती सदर तहसील में तैनात कानूनगो अशरफी लाल को गिरफ्तार किया है। टीम ने भ्रष्टाचार के मामले में यह कार्रवाई की है।
सूत्रों के अनुसार एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ा है। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
फिलहाल मामले में एंटी करप्शन विभाग की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है