मानिकपुर: चित्रकूट के मारकुंडी में निर्माणाधीन इको टूरिज्म थीम पार्क का डीएम ने किया निरीक्षण
चित्रकूट में 11.77 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इको टूरिज्म थीम पार्क का डीएम पुलकित गर्ग ने शनिवार दोपहर 2 बजे निरीक्षण किया। मार्च 2027 तक पूरी होने वाली परियोजना में इको लॉज, फूड कोर्ट, एम्फीथिएटर, नेचर ट्रेल, एडवेंचर गेम्स समेत आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। डीएम ने गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए।