दतिया: पुरा बिल्हैटी में पुरानी रंजिश में दो भाइयों से मारपीट, डंडों से हमला कर किया घायल, मामला दर्ज
Datia, Datia | May 11, 2026 दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा बिल्हैटी में खेत पर काम कर रहे दो भाइयों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ध्रुवजी गुर्जर ने पंडोखर थाना पहुंचकर रिपोर्ट कर मामला दर्ज कराया है। वहीं दोनो घायलो को सोमवार शाम 04 बजे मेंडीकल के लिए भांडेर अस्पताल लाया गया।