आगर: सामुदायिक भवन छावनी में सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण विभाग ने 31 दिव्यांगजनो को वितरित की मोटराइज्ड ट्राय सायकल
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन शक्तिकरण विभाग के चिन्हित पात्र दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवम सहायक उपकरण का वितरण सामुदायिक भवन छावनी में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। विभाग द्वारा कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को के माध्यम से एडीप योजना अंतर्गत चिन्हित 179 पात्र दिव्यांगजनों में से जिले के 31 दिव्यांगजनो को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की गई।