आगर: सीएमएचओ कार्यालय परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में आशा कार्यकर्ताओ का प्रशिक्षण हुआ आयोजित
पोषण पुनर्वास केन्द्र में आशा कार्यकर्ताओं का पौष्टिक आहार कैसे तैयार करें विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। एनआरसी इंचार्ज ने आशा कार्यकर्ताओं को जनरल हाइजिन्, न्यूट्रिशनल केयर इन यंग चिल्डरन, भोजन तैयार करने का उचित तरीका, कुपोषण के कारण एवं बचाव, उपलब्ध संसाधनों से पौष्टिक आहार कैसे तैयार करें आदि विषयों पर आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।