बरेली: बरेली में होली का गुलाल बना ज़हर, जेठानी ने लगाया ऐसा रंग कि महिला का चेहरा झुलसा, थाने पहुंचा मामला
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में होली के रंग ने एक महिला के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। होली के दिन लगाए गए गुलाल से महिला का चेहरा बुरी तरह झुलस गया और उस पर गंभीर इंफेक्शन हो गया। पीड़िता राजवती ने आरोप लगाया कि होली वाले दिन वह अपने घर पर थी, तभी उसकी जेठानी ने उसके चेहरे पर गुलाल लगा दिया। राजवती का कहना है कि गुलाल में कोई केमिकल या हानिकारक पदार्थ था, जिसकी व