कोरांव: कोरांव पुलिस ने पचेड़ा नहर के पास से हत्या के वंचित 5 आदित्य को गिरफ्तार कर की विधिक कार्रवाई, 19 मई को हुई थी मारपीट
कोरांव पुलिस ने रविवार को एक हत्या के मामले में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी कोरांव थाना क्षेत्र के पचेड़ा नहर के पास से हुई। यह घटना 19 मई को कोरांव थाना क्षेत्र के बैदवार गांव में स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई थी। कोरांव बाजार से घर लौटते समय विद्याकांत शुक्ला और अर्जुन मिश्रा पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया।