हुज़ूर: अम्बेडकर जयंती पर गृह विभाग का बड़ा फैसला, 87 बंदियों की समय पूर्व रिहाई, 7 को सजा में छूट
Huzur, Bhopal | Apr 7, 2026 मध्यप्रदेश गृह विभाग ने बंदियों के पुनर्वास और जेलों में बेहतर अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए अहम निर्णय लिया है। विभाग ने 14 अप्रैल, डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर 87 आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदियों को समयपूर्व रिहाई देने और 7 गैर-आजीवन करवा बंधिया को सजा में विशेष छूट (परिहार) प्रदान करने का आदेश जारी किया है|