हलसी: राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त धीरा पंचायत के मुखिया गोपाल कुमार सम्मानित, प्रखंड पुस्तकालय धीरा ने किया अभिनंदन
हलसी प्रखंड के धीरा पंचायत के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त मुखिया गोपाल कुमार को रविवार पूर्वाह्न 11:30 बजे प्रखंड पुस्तकालय धीरा की ओर से सम्मानित किया गया.इसे लेकर पुस्तकालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष अंशु कुमारी शामिल हुए. वक्ताओं ने मुखिया गोपाल कुमार के विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यों की सराहना की.