लखीसराय: किऊल थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में पंचायती के दौरान हुई मारपीट, दो लोग घायल
लखीसराय। किऊल थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में शनिवार को जमीनी विवाद सुलझाने के लिए हो रही पंचायती के दौरान मारपीट की घटना में नरेन्द्र कुमार और कन्हैया कुमार घायल हो गए। दोनों का सदर अस्पताल में शनिवार की संध्या 4:30पर उपचार कराया गया। बताया जाता है कि विपुल कुमार और नरेन्द्र कुमार के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।