संभल: एडवोकेट रविराज चाहल ने एचवाड़ा डिगर गांव में स्व जनगणना जागरूकता अभियान की शुरुआत कर ग्रामीणों को किया जागरूक
समाजसेवी/अधिवक्ता चौधरी रवि राज चाहल द्वारा स्व जनगणना जागरूकता अभियान की शुरुआत कर गांव में घूम कर ग्रामीणों को स्व गणना के लिए जागरूक किया गया। ग्रामीणों को डिजिटल माध्यम से अपने परिवार की समस्त जानकारी दर्ज करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा अपने मोबाइल के माध्यम से भी हम अपने परिवार की समस्त जानकारी दर्ज कर सकते हैं।