बीना: ग्राम देहरी में सांप के काटने से 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
Bina, Sagar | Jun 24, 2025 15 वर्षीय रोशन पिता सिल्लू आदिवासी निवासी ग्राम ललोई तहसील खुरई जो ग्राम देहरी में अपने मामा के घर रहता था। सोमवार और मंगलवार की दरमियान की रात में सोते समय डस लिया। जिसको परिजन मंगलवार सुबह सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर गंभीर हालत चलते किशोर को सागर रेफर किया लेकिन सागर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।