बीना: खिमलासा रेलवे फाटक के पास गार्डन में 16 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट, किशोर अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Jun 23, 2025 16 वर्षीय विशाल पिता द्वारका प्रसाद निवासी ग्राम आगासौद जो खिमलासा फाटक के पास स्थित गार्डन में शादी में काम करने गया था और रात में काम के दौरान वह आराम करने लगा जिस पर से दो लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट में किशोर घायल हो गया जिसको परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर किशोर का उपचार जारी है । अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना थाने को दी है।