यमुना से सटे गांव राणा माजरा में शनिवार को शुरू हुए तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा जलसे की शुरूआत की गई। सुबह से ही बडी संखयां में जलसे में दूर दराज से लोग आ रहे हैं। सुबह 4 बजे से ही नमाज अता कर शुरूआत की गई। दिन में पांच बार नमाज अता कर कार्यक्रम में भाग लिया। जलसे में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार सहित देश के कई राज्यों से मुस्लिम समुदाय के मौजिज लोगों के साथ बड़ी संखया में लोगों ने शिरकत की। पानीपत में पहली बार आयोजित इस तरह के बड़े जलसे में मुस्लिम समाज की शैक्षिक एवं आर्थिक उन्नति, राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सद्भाव सहित महत्वपूर्ण बातो पर विचार रखे गए। जिसमें अमीर मुखयअतिथि धर्म गुरू दिल्ली के निजामुदिन मरकज बंगले वाली मंस्जिद से मौलाना साद ने जलसे में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अपने कार्य करने के साथ-साथ हर रोज पांच बार नमाज के साथ अच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।
Panipat, Panipat | Oct 31, 2026