बंजरिया: सिंघिया से अजगरी जाने वाली सड़क के अंडरपास के नीचे जर्जर सड़क व जलजमाव से राहगीरों को हो रही है भारी परेशानी
सिंघिया अंडरपास के नीचे अजगरी जाने वाला मार्ग जर्जर व जलजमाव के कारण आम लोगो को भारी परेशानी हो रही है। पब्लिक एप्प की टीम जब पहुंची तो आस पास के लोगो ने बताया कि प्रतिदिन दर्जनों लोग गिर कर चोटिल हो रहे है। जबकि यह मार्ग बंजरिया के सभी पंचायतो सहित नगर निगम के सिंघिया सागर सहित एनएच को भी जोड़ती है। जलजमाव से पीएचसी जाने वाली एम्बुलेंश को भी दिक्कत हो रही।