दिनारा: भालूनी धाम में UGC की नीतियों के विरोध में बैठक, शिक्षा व्यवस्था पर जताई गई चिंता
Dinara, Rohtas | Sep 6, 2026 दिनारा के माँ यक्षिणी भवानी भालूनी धाम के प्रांगण में रविवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की वर्तमान नीतियों के विरोध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्र एवं शिक्षक विरोधी नीतियों को लेकर चर्चा की गई और शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहे संभावित नकारात्मक प्रभावों पर चिंता जताई गई।