खुरई: दोस्तों के विवाद में स्टेशन के पास कटर चला, दो घायल, एक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी
Khurai, Sagar | Nov 2, 2024 खुरई में विवादों में कटर चलने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार की रात 10 बजे स्टेशन के पास दोस्तों के आपसी विवाद में कटर चलने से दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक घायल यशवंत ने बताया कि उसका नीलेश अहिरवार से किसी बात को लेकर बहस हो रही थी नीलेश ने अपने भाई को बुलाया तो उसने दुर्गेश रैकवार पर हमला कर दिया