रॉबर्ट्सगंज: कलेक्ट्रेट में अनुदेशकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन हुआ
सोनभद्र कलेक्ट्रेट में रविवार दोपहर 3 बजे से अनुदेशकों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के 24,517 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि के तहत सोनभद्र के 460 अनुदेशकों को बढ़े हुए 17,000 रुपये मानदेय का लाभ मिलना शुरू हो गया है। इसी को लेकर एक सम्मान समारोह का आयोजन रविबार को हुआ। कार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़,व डीएम भी थे।