जहानाबाद: RJD सांसद का वीडियो वायरल: खुद फीता बांधा और खुद ही उद्घाटन भी किया
जहानाबाद से राजद सांसद Surendra Prasad Yadav का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद पहले खुद अपने हाथों से फीता बांधते नजर आए, फिर दीप जलाकर थाली सजाई और उसी थाली में रखी कैंची से फीता काटकर उद्घाटन कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।