तानसेन: सागरताल रोड पर औरा और महिंद्रा एक्सईवी की आमने-सामने की टक्कर, एक व्यक्ति घायल
शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित सागरताल रोड पर एक औरा कार और एक्स ईवी में आमने सामने से टक्कर हो गई। जिससे औरा में सवार 1 व्यक्ति हुआ घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। दोनों गाड़ियां इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई है।