जगदीशपुर: भागलपुर बायपास पर बस की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत
भागलपुर में शनिवार रात को भीषण सड़क हादसे में एक ही बाइक पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व बस को जब्त कर लिया।