मोरवा: मोरबा के ऐतिहासिक खुदनेश्वर धाम परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में नहीं पहुंचे कोई भी अधिकारी लोगों ने जताया रोष
प्रखंड क्षेत्र के खुदनेश्वर धाम परिसर में शुक्रवार की दोपहर को महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसी भी अधिकारी की उपस्थिति नहीं होने के कारण मंदिर प्रबंधन कमेटी के लोगों ने आक्रोश प्रकट किया।इसकी शिकायत अधिकारियों से करने की बात कही ।मौके पर मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा के अलावा कुछ ही लोग शामिल थे।