महरौनी: ग्राम नैनवारा निवासी पीड़ित ने नामजद लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया, महरौनी कोतवाली पर प्राथमिकी दर्ज
ग्राम नैनवारा निवासी धनीराम पुत्र अच्छेलाल ने महरौनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताएं कि गांव के नामजद लोगों द्वारा उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई है। साथ ही उक्त आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।