धनौरा: गजरौला गांव बड़ा सुरपुरा कला में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, महिला की खेती बर्बाद, विरोध करने पर किया जानलेवा हमला
थाना क्षेत्र के गांव बड़ा सुरपुरा कला में रुखसाना का परिवार रहता है। उनके ही परिवार के सदस्य फरमान व उनके परिजनों ने खनन माफियाओं को अपने खेत से मिट्टी उठाने के लिए ठेका दे दिया। खनन माफिया ने बिना परमिशन के खेत से मिट्टी उठानी शुरू कर दी, पीड़िता रुखसाना का कहना है कि खनन माफिया ने खेत से ट्रैक्टर निकलने शुरू कर दी, जिसकी वजह से उसकी खेती बर्बाद हो गई।