जमुई: बसैया में ससुराल वालों ने चार माह की गर्भवती बहु को जलाकर हत्या की, पुलिस ने DM के आदेश पर शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | May 16, 2026 बसैया गांव में बेरहम ससुराल वालों ने जलाकर चार माह की गर्भवती बहु की हत्या कर दी और शव को घर में छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद नैहर वाले पहुंचे और मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका के शव को शुक्रवार की देर रात 11:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा शव का पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया