कोटद्वार: कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले में महिला की मौत, जंगल क्षेत्र में खतरा बढ़ा
कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में गुलदार के हमले में कविता कोठियाल की मौत हो गई। शव के साथ ग्रामीणों ने कई घंटे तक सड़को पर जमकर विरोध किया। वन विभाग ने आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश जारी किए। मामले में दोनों बड़ी पार्टियों के बीच तीखी राजनीतिक बहस भी हुई।