काको: काजी दौलतपुर सहित प्रखंड में मोहर्रम का मनाया गया त्योहार, ताजिया का निर्माण व मेले का आयोजन
प्रखंड के काजी दौलत पुर, नगमा, काको, पाली, गोपालपुर सहित विभिन्न जगहों पर पुलिस प्रशासन के कड़ी सुरक्षा के बीच मोहर्रम का पर्व मनाया गया जहां काजी दौलत पुर सहित विभिन्न जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न जगहों पर भव्य ताजिया भी देखने को मिला।