जांजगीर: जांजगीर चांपा जिले में RTE के सीटों में कटौती, गरीब बच्चों के सपनों पर असर, विधायक ने सरकार को घेरा
जांजगीर-चांपा जिले में शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत मिलने वाली सीटों में भारी कटौती की गई है। पहले जहां करीब 5 हजार बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिलता था, वहीं अब सीटें घटकर 722 रह गई हैं। नर्सरी और केजी कक्षाओं में प्रवेश बंद होने से यह कमी आई है। इस फैसले से गरीब परिवारों के बच्चों के बेहतर शिक्षा के सपने पर असर पड़ा है।