गोंडा: आरक्षी द्वारा शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गोंडा कलेक्ट्रेट में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Gonda, Gonda | Mar 19, 2024 उत्तर पुस्तिओं को पहुंचाने मुजफ्फर नगर गये, वाराणसी के शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार की हत्या उसी ट्रक में सुरक्षा हेतु तैनात आरक्षी चन्द्रप्रकाश द्वारा कर दी गयी। जिसको लेकर गोण्डा में उ.प्र.माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर CM को संबोधित ज्ञापन, जिला प्रशासन को सौंपा है। इस दौरान कलेक्ट्रेट में सैकड़ो शिक्षक मौजूद रहे।