गोंडा: उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभावार FST प्रभारियों को किया नियुक्त
Gonda, Gonda | Mar 18, 2024 उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन के दौरान अवैध नगदी का आदान-प्रदान या शराब का वितरण या अन्य कोई संदेहास्पद वस्तु पर नजर रखने के लिये गठित उड़न दस्ता टीमों के प्रभारियों को नियुक्त की है। विधानसभावार 3-3 अधिकारियों को 8-8 घंटे की शिफ्ट में लगाया गया है। प्रथम शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 2 तक,दूसरी शिफ्ट 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक व तीसरी शिफ्ट 10बजे से 6 बजे तक।